हार्ट टचिंग लव स्टोरी | Very heart touching love story in hindi

दोस्तो आज की ये very heart touching love story in hindi लेकर आये है। ये हार्ट टचिंग लव स्टोरी पूजा नाम की एक लड़की की है जो पटना में रहकर Banking की तैयारी करती थी।

 
दो साल पहले की बात है पुजा नाम की एक लड़की थी जो पटना के एक कोचिंग क्लास में Banking की तैयारी करती थी। पुजा की कोचिंग क्लास के नीचे एक छोटा सा रेस्टुरेंट था। पुजा और उसकी फ्रेंड्स अक्सर क्लास के बाद उस रेस्टुरेंट में चाट या छोले भटुरे खाने के लिए जाया करती थी क्युकी उस रेस्टुरेंट के चाट और छोले भटुरे काफी फेमस थे। 
 
very heart touching love story in hind
 
एक दिन पुजा का बर्थडे था तो पुजा के फ्रेंड्स ने एक प्लान बनाया की क्लास खत्म होने के बाद हमलोग नीचे के रेस्टुरेंट में पुजा का बर्थडे सेलिब्रेट करेंगे। क्लास खत्म होने के बाद पुजा के फ्रेंड्स ने पुजा को नीचे रेस्टुरेंट में बुलाया और पुजा को उसके बर्थडे का सरप्राइज दिया। अब सभी कोई मिलकर बर्थडे को सेलिब्रेट करने लगे।
 
उस रेस्टुरेंट के काउंटर पे एक 24 साल का लड़का कैशियर का काम करता था। जब पुजा और उसके फ्रेंड्स बर्थडे सेलिब्रेट करने के बाद रेस्टुरेंट से बाहर जाने लगे तब उस लड़के ने पुजा को आवाज लगाई। 
लड़का :- मेम ये हमारी तरफ से आपके बर्थडे का छोटा सा गिफ्ट। 
पुजा :- Thank You
 
रात को जब पुजा ने उस लड़के के द्वारा दिए गए गिफ्ट को खोला तो देखा की अंदर एक छोटी सी प्रिंसेस थी जो की एक पेड़ के नीचे बैठी थी। और उस गिफ्ट के अंदर एक लेटर भी था पुजा ने उस लेटर पढ़ा। उसमे लिखा था, पूजा आप बहुत ही मासूम और प्यारी हो। जब भी आप रेस्टुरेंट में आती हो तो मेरी नज़रे सिर्फ आपके चेहरे को ही देखती रहती है। आपकी मुस्कुराहट को देखकर मेरी भी चेहरे पे एक चमक आ जाती है। वैसे मेरा नाम रोहित है।
 
 
अगले दिन जब पुजा और उसकी फ्रेंड्स रेस्टुरेंट में आए तो काउंटर पे बैठा रोहित पुजा की तरफ ही देखा लेकिन पुजा ने अपनी नज़रे झुका ली और अपनी फ्रेंड्स से बाते करने लगी। अब जब भी पुजा रेस्टुरेंट आती तो रोहित की तरफ एक झलक देखती और फिर उसे इग्नोर करने लगती और इसी तरह कुछ बीत गए। रोहित पुजा से बात करना चाहता था लेकिन पुजा की तरफ से कोई जवाब नहीं मिलने के कारण रोहित भी बात करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। 
 
एक दिन जब क्लास के बाद पुजा रेस्टुरेंट आती है तो देखती है की काउंटर पे रोहित की जगह कोई दूसरा लड़का बैठा है। पुजा सोचती है की शायद रोहित का तबियत खराब होगा इसलिए वह आज काम पे नहीं आया। लेकिन देखते ही देखते एक सप्ताह बीत जाता है। अब पुजा थोड़ी परेशान होने लगती है और काउंटर पे जाके पूछती है की जो रोहित नाम का लड़का यहाँ पे काम करता था वो अभी कहाँ है उसने काम छोड़ दिया क्या ?
काउंटर पे बैठा लड़का पुजा को कहता है कि, नहीं रोहित भैया ने काम नहीं छोड़ा मालिक ने उन्हें मार्केट वाले रेस्टुरेंट पे भेज दिया है।
 
Heart touching love story in hindi
very heart touching love story in hind
 
अगले दिन पुजा उस मार्केट वाले रेस्टुरेंट पे जाती है तो रोहित को देखकर उसके चेहरे पे एक मुस्कान दिखने लगती है। रोहित पुजा को देखकर तुरंत काउंटर से बाहर आता है और कहता, मेम आप यहां पे और आपके फ्रेंड्स नहीं आए ?
पुजा :- नहीं, बात ऐसी है की में कुछ काम से मार्किट आई थी और मुझे थोड़ी भूख भी लगी थी तो मैं यहाँ आ गई। 
रोहित :- अच्छा किया मेम, आप बैठो मैं आपके लिए कुछ लेकर आता हु। 
पुजा :- आपका नाम रोहित है न 
रोहित :- हां 
पुजा :- मुझे आपसे कुछ बाते करनी है क्या आप कल मुझसे क्लास के बाद मिल सकते हो। 
रोहित :- ठीक है मेम कल मैं क्लास के बाद आपसे मिलुंगा।
 
क्लास क्लास खत्म होने के बाद दोनों मिलते है। पुजा रोहित से कहती है की देखो आप मुझे अच्छे लगते हो लेकिन मैं इस प्यार में नहीं पड़ना चाहती मुझे अपने पढाई और कैरियर को देखना है। 
रोहित ने कहाँ देखो मेम मैं ऐसा कुछ नहीं करुगा जिससे की आपकी पढाई को नुक्सान हो लेकिन मैं क्या करू आपको देखते ही देखते मुझे कब आपसे प्यार हो गया मुझे पता भी नहीं चला। अब दिल चाहता है की अपनी पुरी ज़िन्दगी आपके साथ रहु। पुजा, रोहित की बात सुनकर वहां से चली जाती है। 
 
रात में पुजा सिर्फ रोहित के बारे में ही सोच रही थी क्योकि पुजा के दिल में भी रोहित के लिए प्यार जगने लगा था। 
अगले दिन शाम में पुजा मार्केट वाले रेस्टुरेंट में जाती है और रोहित को एक लेटर देकर वहां से चली जाती है। रोहित जब उस लेटर को पढता है तो उसमें लिखा रहता है, “रोहित मुझे भी अब तुमसे प्यार होने लगा है” ये पढ़कर रोहित के खुशी का ठिकाना नहीं रहता वह उस लेटर को चूमता है और अपनी जेब में रख लेता है। तो इस तरह से पुजा और रोहित की प्यार की शुरुआत होती है।       
 
 
इन्हें भी पढ़े:-
 
 

तो दोस्तों आपको यह very heart touching love story in hindi कैसी लगी आप हमें comment करके जरूर बताये और इस लव स्टोरी को अपने दोस्तों के पास Share करें। 

 
 

Leave a Comment