Ladki Se Baat Kaise Kare | जाने लड़की से बात कैसे करते हैं

क्या आप भी किसी लड़की से बात नहीं कर पाते हैं? अगर आपका जवाब हां है तो आज की लेख में हम आपको Ladki Se Baat Kaise Kare इसके बारे में बताने वाले है। अगर आपको बिल्कुल भी समझ नहीं आ रहा कि किसी लड़की से किन टॉपिक पे बात करना चाहिए या बात करते समय किन जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए और पहली बार लडक़ी से कैसे बात करें तो आज आपको इन सभी सवालों के जवाब मिल जाएंगे।

Ladki Se Baat Kaise Kare

 

वैसे तो किसी लड़की से बात करना उतना मुश्किल काम नहीं है लेकिन फिर भी कुछ ऐसे लड़के होते है जो लड़कियों से बात करते समय हिचकिचाते है या फिर उनसे बात करने से डरते है। अगर आप लडक़ी से बात करते समय कुछ जरूरी बातों को ध्यान में रखते है और आज हम जो तरीके बताने जा रहे है उन्हें फॉलो करते है तो आप भी बड़ी आसानी से किसी भी लड़की से बात कर पाएंगे। तो आइए अब जानते है कि Ladki Se Baat Kaise Kare और कौन से तरीके को फॉलो करें।

Ladki Se Baat Kaise Kare (लड़की से बात करने के तरीके)

किसी अनजान लड़की से पहली बार बात करना उन लड़कों के लिए मुश्किल होता है जिन्होंने शुरू से ही उस परिवेश में समय नहीं बिताया जहाँ लड़के और लड़कियां एक साथ बड़े हुए हो और साथ में ही खेले-कूदे हो। उदाहरण के तौर जो लड़के Boys Hostel या कॉनवेंट स्कूल या फिर किसी ऐसे स्कूल में पढ़े जो जहाँ पे केवल लड़के ही पढ़ते हो, तो ऐसे में लड़कों के लिए अनजान किसी लड़की से पहली बार बात करना बड़ा चुनोतियों वाला काम हो जाता है। 

लेकिन ये समस्या कुछ लड़कियों के साथ भी होती है, पर आज हम Ladki se baat kaise kare इसपे चर्चा करेंगे। लड़की से बात कैसे करें इसके लिए नीचे दी गयी बातों को ध्यान में रखें –

  • पहले उस लड़की को समझने की कोशिश करें
  • खुद पे विश्वास रखे और अपना परिचय अच्छे से दें।
  • लड़की से Polite होकर बात करें।
  • लड़की की किसी बातों को माना न करें।
  • आप लड़की की हल्की तारीफ करें।
  • लड़की के सामने हल्का मुस्कुराकर बात करें।
  • उसे अपनेपन का अहसास दिलाये।
  • उसकी पसंद और न पसंद को अपनाने का प्रयास करें।
  • लड़की को अपनी कमियों के बारे में न बताएं।
  • बात करते समय की बातों को काटने की कोशिश न करें या अपनी बात उसके ऊपर न रखे।

 

पहली बार Kisi Bhi Ladki Se Baat Kaise Kare

अगर आप किसी अनजान लड़की से बात करना चाहते है या जिसे आप पसंद करते है उससे बात करना चाहते हैं। लेकिन आपको समझ में नहीं आ रहा कि शुरुआत कैसे करें, तो यहाँ पर बताए जा रहे कुछ जरूरी बातों को ध्यान में रखके आप किसी भी लड़की से बात कर सकते हैं।

1. खुद पर आत्मविश्वास रखें

कई ऐसे लड़के होते है जो लड़की के सामने आते ही अपना कॉन्फिडेंस खो बैठते है और उनसे नजर भी नहीं मिला पाते। आत्मविश्वास कम होने के कारण वो नर्वस हो जाते है जिससे वो कहना कुछ और चाहते है लेकिन कहते कुछ और है। इसलिए सबसे पहले अपने आत्मविश्वास को बढ़ाये। क्योंकि लड़कियों को आत्मविश्वास से भरपूर लड़कों से बात करना अच्छा लगता है।

2. लड़की को समझने की कोशिश करें

अगर आपको कोई लड़की अच्छी लगती है और आप उससे दोस्ती करना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको उसके पसंद और नापसंद को समझना होगा। इसके लिए आपको कुछ दिनों तक उसे नोटिस करना होगा, हो सके तो उसे सोशल मीडिया पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप लड़की से बिल्कुल अंजान हैं, तो पहले उससे दोस्ती करने की कोशिश करें या फिर उसके फ्रेंड से बात करके उसके बारे में जानने की कोशिश करें। इस दौरान आप उस लड़की को ऐसा महसूस न होने दें कि आप उसका पीछा कर रहे है।

3. अपना परिचय अच्छे से दें

वैसे देखा गया है की लड़कियां किसी अजनबी से जल्दी बात नहीं करती। लेकिन यदि आप जिस लड़की को पसंद करते हैं और उससे बात करना चाहते हैं तो सबसे पहले आप अपना परिचय बहुत अच्छे तरीके से दें। जैसे कि अगर वह लड़की कोई काम कर रही हो, तो आप भी उसे काम में सहयोग करके अपनी रुचि दिखाते हुए उसे बात करने की शुरुआत कर सकते हैं। इस दौरान आप उसे अपने बारे में बता सकते हैं। अपना परिचय देने के बाद आप लड़की से भी उसका परिचय जरूर पूछे और शुरुआत में जितना वह लड़की बताएं उतना ही रहने दे। पहली मुलाकात में ज्यादा लंबी बात और इधर-उधर की बात करने की कोशिश न करें।

4. लड़की से बात करते समय इधर-उधर न देखे

अगर आप किसी लड़की से बात कर रहे हैं तो कोशिश करें कि आपका ध्यान उसके ऊपर रहे। मतलब आप उसकी आंखों में आंखें मिलाकर ही बात करें। उसे यह महसूस होने न दे की उससे बात करते समय आप इधर-उधर देख रहे हैं। किसी भी लड़की से बात करते समय आई कॉन्टेक्ट का होना बहुत जरूरी होता है। आई कांटेक्ट दोनों के बीच महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, इसे पता चलता है कि आप उनकी बातों पर गौर कर रहे हैं। यह न सिर्फ पर्सनल लाइफ में काम आती है बल्कि प्रोफेशनल लाइफ में भी बात करते समय आई कॉन्टेक्ट का काफी महत्व है।

5. लड़की से नर्म(Polite) स्वभाव में बात करें

लड़कियां नर्म दिल की होती है ऐसे में उनके सामने ज्यादा गुस्से में या चिल्ला कर बात करना ठीक नहीं होता। इसलिए लड़कियों को अक्सर सॉफ्ट नेचर वाले लड़के पसंद आते हैं। जब भी आप लड़की से बात करें तो अपने स्वभाव को polite रखें यानी की उसके सामने शालीनता से बात करें। उनके किसी भी सवाल का जवाब आराम से दें। अगर आपको कोई सवाल पसंद ना आए तो आप गुस्सा ना करें। आप हमेशा अपनी आवाज को सॉफ्ट रखें, अगर आप फोन पर भी बात कर रहे हैं तो अपने आवाज को सॉफ्टनेस रखें।

6. उसकी बातों को मन ना करें

जब भी आप किसी लड़की से पहली बार बात करें तो इस बात का ध्यान रखें कि उसके किसी भी बात को तुरंत मान ना करें क्योंकि इससे बात और भी ज्यादा बिगड़ सकती है। पहले आप उसकी बातों को स्वीकार करें, चाहे वह गलत ही क्यों ना बोल रही हो लेकिन आपको उसकी बातों को पहले एक्सेप्ट करना है। फिर बाद में अगर आपको उसकी कोई बात गलत लगी हो तो आप उसे प्यार से समझाएं ऐसा करने से वह आपकी बातों का बुरा नहीं मानेगी।

7. हो सके तो थोड़ी तारीफ करें

लड़का हो या लड़की तारीफ है किसे पसंद नहीं आती। लेकिन जब बात लड़कियों की आती है तो यह और भी ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाता है क्योंकि लड़कियों को अपनी तारीफ सुनना बहुत अच्छा लगता है। इसलिए हो सके तो आप जिस लड़की से बात करना चाहते हैं उसकी थोड़ी तारीफ जरुर करें। जैसे कि आपको उसमें क्या अच्छाइयां दिखती है उसके बारे में उसे बताएं। इसके लिए आपको पहले लड़की के अच्छाइयों को समझना होगा, तभी आप अच्छे से उसकी तारीफ कर पाएंगे। लड़की की तारीफ करने से आप उसकी नजर में अच्छे बनते हैं।

8. लड़की को अपनेपन का अहसास दिलाएं

अगर आप लड़की से बात करते है तो उसे अपनेपन का अहसास जरूर दिलाये, यानी कि आप उसके सामने ऐसा व्यवहार करें जैसे कि आप उसे बहुत पहले से जानते हो। उससे सामने मुस्कुराकर बात करें उसे ऐसा महसूस नहीं होने दे कि वह किसी अंजान और अजनबी से बात कर रही हो।

9. अपनी कमियों को न बताएं

कुछ लड़के ऐसे होते है जिसे अपनी बातों को ऊपर रखने की आदत होती है। मतलब की सामने वाले कि बात सुनने से पहले ही वह बोलने लगते है और ऐसा बर्ताव लड़कियों को पसंद नहीं आता। इसलिए ध्यान रहे कि जब भी आप किसी लड़की से बात करें तो उसकी बातों को पहले ध्यान से सुने फिर अपनी बात रखें। आप कभी भी सामने वाले कि बात को न काटे।

10. अपनी कमियों को न बताएं

जब भी पहली बार किसी लड़की से बात करें तो तुरंत उसे अपनी कमी बताने की गलती न करें। लोगों को अक्सर खूबियां ज्यादा आकर्षित करती है। इसलिए आप लड़की से हमेशा सकारात्मक बाते करेंगे तो उसे अच्छा लगेगा।

इन्हे भी पढ़े – लड़की को इम्प्रेस करने वाली शायरी 

इस लेख में हमने Ladki Se Baat Kaise Kare इसके 10 तरीके बताए। इन तरीकों की मदद न सिर्फ आप लड़की से बात कर पाएंगे बल्कि इससे आपकी कम्युनिकेशन स्किल पर बेहतर। हम आशा करते है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। अगर आपको यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ और सोसल मीडिया में जरूर शेयर करें। 

Leave a Comment